मुख्य समाचार

मालगाड़ी छोड़ सभी ट्रेनों का परिचालन 14 अप्रैल तक बंद 

नई दिल्ली/पटना। रेलवे बोर्ड ने देश में मालगाड़ी को छोड़कर सभी ट्रेनों का परिचालन 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। निर्णय कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों से आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को उनके अनुरोध पर वायु सेवा, ट्रेन एवं अंतर्राज्यीय बस सेवा बंद करने के लिये धन्यवाद दिया है। रेलवे बोर्ड  के आदेश में कहा गया है कि सभी पैंसेंजर ट्रेन, लंबी दूरी के मेल एवं एक्सप्रेस, इंटर सिटी, प्रीमियम ट्रेन, मेट्रो रेल 14 अप्रैल तक तक बंद रहेंगे। 

 


संबंधित खबरें