मुख्य समाचार

महावीर मंदिर ने सीएम रिलीफ फंड में दी एक करोड़ राशि

पटना। महावीर मंदिर न्यास समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी है। राशि कोरोना वायरस की विभीषिका को समूल नष्ट करने एवं गरीबों को भोजन देने की सरकारी योजना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है।

इससे पहले भी महावीर मंदिर ने मुजफ्फरपुर जिले में बच्चों के मस्तिष्क ज्वर के उपचार के लिए 12 लाख रुपये की दवा एवं ग्लूकोज जिला प्रशासन को दिया था।सचिव किशोर कुणाल ने कहा कि कोरोना वायरस के उन्मूलन एवं गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अगर कोई जिम्मेवारी मिलती है, तो उसका पालन मंदिर न्यास समिति तत्परता के साथ करेगा। 


संबंधित खबरें