पटना। मार्च माह में असामयिक वर्षा, आंधी एवं ओलावृष्टि से राज्य के 23 जिलों में फसलों को क्षति हुई है। प्रभावित जिलों के किसान कृषि इनपुट अनुदान के लिए 28 मार्च से 18 अप्रैल, 2020 तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि इनपुट अनुदान के लिए राज्य सरकार ने 518.42 करोड़ राशि आवंटित की है।
इन जिलों के किसान करेंगे आवेदन : पटना, नालंदा, भागलपुर, बांका, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय, मधेपुरा एवं किशनगंज।
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि 23 जिलों में 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान हुआ है। प्रभावित जिलों के किसानों को अनुदान असिंचित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रुपये एवं सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जायेगा। प्रत्येक किसान को अनुदान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा।