मुख्य समाचार

भगवान महावीर के बताये मार्ग को अपनाने का लें संकल्प  

पटना। महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान महावीर को नमन करते हुए राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का है। हम सब भगवान महावीर के बताये मार्ग अहिंसा को अपनाने का संकल्प लें।

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर राज्य एवं देश में शांति, सद्भाव एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनायें। सीएम ने अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेेंसिंग है। सभी घर के अंदर रहें आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।


संबंधित खबरें