मुख्य समाचार

पांच लाख रुपये तक के लंबित आयकर रिफंड शीघ्र होंगे जारी

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने पांच लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड को तत्काल जारी करने का निर्णय लिया है। इससे लगभग 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने यह निर्णय लिया हैै। 

साथ ही लंबित जीएसटी और कस्टम रिफंड भी जारी किये जायेंगे। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सहित लगभग एक लाख व्यावसायिक उद्यमी लाभान्वित होंगे। इस तरह स्वीकृत कुल रिफंड लगभग 18,000 करोड़ रुपये का होगा।
 


संबंधित खबरें