सबौर (भागलपुर) । लॉकडाउन में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने अपने अंगीभूत सभी काॅलेजों में ऑनलाइन क्लास शुरू कर दिया है। कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने काॅलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्रों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि अभी ऑनलाइन क्लास एक बेहतर विकल्प है।
विश्वविद्यालय के सभी छह काॅलेजों ने कृषि स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए समय सारणी निकाली है। देश में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का आईसीटी के क्षेत्र में एक बड़ा स्थान है। इन्हीं उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने हाल में ई-गवर्नेंस अवार्ड प्रदान किया था। ऑनलाइन क्लास के लिए आयोजित बैठक में डॉ रेवती रमण सिंह, प्रोफेसर डॉ राघवन, डॉ रामदत्त और मीडिया सेंटर प्रभारी ईश्वर चंद्र मौजूद थे।