नई दिल्ली। देश में ट्रेन एवं विमानों का परिचालन अब 3 मई तक बंद रहेगा। प्रधानमंत्री के 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड एवं नागरिक विमान मंत्रालय ने भी संशोधित आदेश जारी कर दिया है। 14 अप्रैल को 21 दिवसीय लाॅकडाउन का पहला चरण पूरा हो रहा है।
आवश्यक सामान की ढुलाई को देखते हुए मालगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा। रेलवे बोर्ड ने कहा कि अगले आदेश तक ट्रेनों में अग्रिम रिजर्वेशन नहीं होगा। घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मालवाहक विमानों का परिचालन भी पहले की तरह जारी रहेगा।