मुख्य समाचार

रमजान माह शुरू, घर से ही अदा करें नमाज 

पटना। पवित्र रमजान माह का पहला रोजा 25 अप्रैल (शनिवार) को है। फुलवारीशरीफ स्थित इमारत-ए-शरिया (बिहार, झारखंड, उड़ीसा) ने चांद देखे जाने की पुष्टि की। बिहार सुन्नी-सिया वक्फ बोर्ड ने कहा है कि लाॅकडाउन को देखते हुए अन्य नमाजों की तरह तरावीह की नमाज भी घरों से ही अदा की जायेगी। साथ ही मस्जिद या किसी सार्वजनिक स्थान पर सामूहिक इफ्तार का भी आयोजन नहीं होगा।     

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के शुरू होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। 

उन्होंने कहा कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआ कबूल करें। हम सब के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव एवं इज्जत की भावना को बढ़ाएं ताकि हमलोग देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उन्होंने सभी से घर के अंदर ही इबादत करने के लिए कहा। सबके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी। 
 


संबंधित खबरें