मुख्य समाचार

अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी का तबादला 

पटना। अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) मनोज कुमार का तबादला उप निदेशक प्रशिक्षण पद पर पटना किया गया है। किशनगंज के जिला कृषि पदाधिकारी संतललाल प्रसाद साह को अररिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

अररिया के डीएओ पर सड़क पर एक चौकीदार को उठक-बैठक कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर डीएओ को शोकाॅज नोटिस भेजा गया है। साथ ही विभागीय जांच भी चल रही है। इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर को भी निलंबित किया गया है।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि विभागीय जांच प्रभावित न हो। इसलिए तत्काल जिला कृषि पदाधिकारी का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें समकक्ष पद पर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। अररिया पुलिस ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वाॅरियर्स के साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसके प्रति सख्त है। जिला कृषि पदाधिकारी के विरुद्ध जांच रिपोर्ट मिलते ही नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी। 
 


संबंधित खबरें