मुख्य समाचार

बीएमपी बैरक का वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

पटना। बीएमपी 14 के पांच जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद पुलिस मुख्यालय एवं जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने बैरक का जायजा लिया। बीएमपी 14 एयरपोर्ट थाना के अंतर्गत है। 

अधिकारियों ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें  अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल एवं नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने की जानकारी दी। जवानों की समुचित स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंस का पालन एवं परिसर की नियमित सफाई का भी निर्देश दिया गया। परिसर में स्थित गैस गोदाम की बैरिकेडिंग पर भी जोर दिया गया ताकि गोदाम से जुड़ा व्यक्ति बीएमपी एरिया में प्रवेश न कर सकेे। 

इस मौके पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बीएमपी सेंट्रल जोन की डीआईजी गरिमा मल्लिक, डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, बीएमपी 14 की कमांडेंट किम, डीडीसी रिची पांडेय, सदर एसीओ तनय सुल्तानिया समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें