पटना। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने सभी दुकानों को शर्त के साथ खोलने की अनुमति देने का अनुरोध सरकार से किया है। इसके लिए चैंबर ने मुख्य सचिव, गृह एवं आपदा विभाग को पत्र लिखा है।
चैंबर ने पत्र में लिखा है कि आर्थिक गतिविधियों को और गति देने के लिए जिन ट्रेड की दुकानों को खोलने की अनुमति अब तक नहीं दी गयी है, उन्हें भी अनुमति दी जाये। इससे व्यवसायियों के साथ उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा। दुकान खोलने में सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जायेगा।चैंबर ने कहा है कि लाॅकडाउन की अवधि डेढ़ माह से अधिक हो चुकी है। ऐसी परिस्थिति में व्यवसायी चिंतित हैं। आर्थिक स्थिति के साथ उन्हें सामान की सुरक्षा की भी चिंता है।