मुख्य समाचार

राहत पैकेज की घोषणा का बीआईए ने किया स्वागत 

पटना। अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए केंद्र के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा का बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने स्वागत किया है। राहत पैकेज के तहत एमएसएमई के साथ रियल एस्टेट एवं एनबीएफसी को कई तरह की राहत दी गई है। 

अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि लगभग दो महीने से बिहार की सारी इकाईयां बंद पड़ी हैं। उद्योगों को कर्मचारियों के वेतन, बिजली बिल एवं किराये के भुगतान के भार से जूझना पड़ रहा है।  ऐसी स्थिति में उद्योगों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से कुछ घोषणा की जानी चाहिए।

अध्यक्ष ने कहा बीआईए लंबे समय से एमएसएमई प्रक्षेत्र के लिए निर्धारित निवेश की परिभाषा को संशोधित करने एवं निवेश सीमा को बढ़ाये जाने की मांग करता रहा है। वित्तमंत्री ने अपने संबोधन में एमएसएमई की परिभाषा में संशोधन एवं निवेश की सीमा बढ़ाने के साथ टर्नओवर का भी विकल्प दिया है। 

अब 20 करोड़ तक का पूंजी निवेश अथवा 100 करोड़ तक की टर्नओवर वाली विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र की कंपनियों को एमएसएमई प्रक्षेत्र के अंतर्गत लाया गया है। नये परिभाषा के तहत एमएसएमई प्रक्षेत्र के उद्योगों को कोलेक्ट्रोरल फ्री ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही नये ऋण के मूलधन पर एक वर्ष तक का भुगतान नहीं किये जाना का भी प्रावधान किया गया है। 
 


संबंधित खबरें