पटना। बिहार के 8.64 करोड़ लाभार्थियों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण (अन्न) योजना के तहत अप्रैल से जून, 2020 के लिए 12.96 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। इसकी लागत लगभग 5057 करोड़ है। योजना के तहत राज्य सरकार 13 मई तक 7.23 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उठाव कर चुकी है। इसके अलावा इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 10.69 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का भी उठाव हो चुका है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), बिहार के जीएम संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि एफसीआई के गोदामों में गेहूं एवं चावल की कोई कमी नहीं है। बिहार में 24 मार्च से 13 मई तक मालवाहक रेल के जरिये पंजाब, हरियाणा, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ से चावल एवं गेहूं मंगाया है।