मुख्य समाचार

31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। 25 मार्च से जारी लाॅकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। गृह मंत्रालय ने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए कई निर्देश जारी किये हैं। इनमें अधिकतर अधिकार राज्यों को दिये गये हैं। 

इस दौरान मेडिकल सर्विस से जुड़े एयरलाइंस को छोड़कर सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन बंद रहेगा। सिर्फ श्रमिक एवं स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी। रात सात बजे से सुबह सात बजे तक किसी तरह का व्यक्तिगत मूवमेंट नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार सभी तरह के जोन तय करने का अधिकार भी राज्यों को दिया गया है।     
 


संबंधित खबरें