पटना। नवगछिया में वाहनों की टक्कर में नौ प्रवासी श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि घटना काफी दुखद है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे छिपकर, पैदल, रेल ट्रैक और ट्रकों के जरिये आवाजाही न करें।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।