मुख्य समाचार

आयकर विभाग ने अप्रैल से जारी किये 26242 करोड़ के रिफंड 

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2020 से 21 मई, 2020 तक 26242 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड जारी किये हैं। राशि 16,84,298 करदाताओं को दी गई है।  इस अवधि के दौरान आयकर रिफंड के रूप में 15,81,906 करदाताओं को 14,632 करोड़ रुपये एवं कॉरपोरेट कर रिफंड के रूप में 1,02,392 करदाताओं को 11,610 करोड़ रुपये जारी किये गये। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिछले सप्ताह की गयी आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के बाद रिफंड की प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है। 

सीबीडीटी ने 16 मई को समाप्त हुए सप्ताह में यानी 9 से 16 मई, 2020 के बीच 37,531 आयकर दाताओं को 2050.61 करोड़ रुपये तथा 2878 कॉरपोरेट करदाताओं को 878.62 करोड़ रुपये जारी किये हैं। 

17 से 21 मई, 2020 के दौरान, 1,22,764 आयकर दाताओं को 2672.97 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में दिये गये। ट्रस्ट, एमएसएमई, प्रॉपराइटर एवं पार्टनरशिप समेत 33,774 कॉरपोरेट टैक्स देने वालों को 6714.34 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में जारी किये गये। इस तरह 1,56,538 करदाताओं को 9387.31 करोड़ रुपये रिफंड किये गये। 
 


संबंधित खबरें