मुख्य समाचार

24 कंपनियों को बिहार में निवेश का न्योता, चैंबर ने किया स्वागत 

पटना। देश की प्रसिद्ध 24 कंपनियों को बिहार में निवेश का न्योता देने के लिए बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उद्योग विभाग के प्रयासों का स्वागत किया है। 

चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए कच्चा माल एवं श्रमशक्ति उपलब्ध है। 

राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के साथ हेल्थ केयर, तकनीकी संस्थान, आईटी, कृषि उपकरण, रसायन, चमड़ा एवं टेक्सटाइल उद्योग में भी निवेश की पूरी संभावना है। चैंबर ने आश्वस्त किया है कि वह सदैव सरकार के साथ है और राज्य में नये निवेशकों का स्वागत करेगा। 

इन कंपनियों को निवेश के लिये भेजा गया आमंत्रण : नेस्ले इंडिया, ग्लैक्सो, प्रताप स्नैक्स, पराग मिल्क, हटसन एग्री प्रोडक्ट्स, एलटी फूड, हिन्दुस्तान फूड, डीएफएम फूड, टेस्टी बाइट, जुबिलेंट फूड, बाटा इंडिया, रिलेक्सो, खादिम इंडिया, मिर्जा इंटरनेशनल, हाइड साइन, सयाजी इंडस्ट्रीज, प्रिंसपाइप, आस्ट्रल पाॅली, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, जैन इरिगेशन, जीआरएम ओवरसीज, केआरबीएल लि. एवं चमनलाल सेतिया एक्सपोर्ट्स ।     


संबंधित खबरें