मुख्य समाचार

राज्य सरकार की इंटीग्रेटेड वेबसाइट का लोकार्पण    

पटना। बिहार सरकार की नई काॅमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट state.bihar.gov.in का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस वेबसाइट पर सभी विभागों की सूचनाएं एक ही प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध होंगी। सूचनाओं का अपडेशन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं संबंधित विभाग करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने वेबसाइट के लोकार्पण के बाद कहा कि सभी सूचनाएं एक जगह होने से लोगों को सुविधा होगी। सभी विभागों के कार्यकलापों की अपडेट जानकारी एवं सूचनाएं एक साथ मिल सकेंगी। इस पहल के लिए सीएम ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को बधाई दी है। 

इस मौके पर डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य, पीएचईडी, जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मौजूद थे। मुख्य सचिव, प्रधान सचिव चंचल कुमार एवं उदय सिंह कुमावत, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, आईपीआरडी के निदेशक प्रदीप झा एवं ओएसडी गोपाल सिंह भी उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें