मुख्य समाचार

एसएमएस से शून्य जीएसटी रिटर्न फाइल की सुविधा शुरू 

नई दिल्ली। करदाताओं की सहूलियत के लिए सरकार ने एसएमएस के जरिये जीएसटीआर-3बी फॉर्म में  शून्य जीएसटी मासिक रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दे दी है। इससे 22 लाख से भी अधिक निबंधित करदाताओं को लाभ होगा। साथ ही जीएसटी अनुपालन में भी आसानी होगी। अब तक उन्हें साझा पोर्टल पर अपने खाते में लॉग इन और फिर हर महीने अपना रिटर्न दाखिल करना पड़ता था। 

अब शून्य देनदारी वाले करदाताओं को जीएसटी पोर्टल पर लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं है। वे सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 14409 पर एसएमएस   कर शून्य रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

इसके लिए एसएमएस के माध्यम से शून्य फॉर्म जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की सुविधा को तत्काल प्रभाव से जीएसटीएन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस तरह से दाखिल रिटर्न की ताजा स्थिति को जीएसटीआईएन खाते में लॉग इन कर Services>Returns>Track Return Status पर जाकर जीएसटी पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं।


संबंधित खबरें