मुख्य समाचार

जीएसटी काउंसिल की बैठक 12 जून को 

नई दिल्ली/एजेंसी। जीएसटी काउंसिल की 12 जून को होने वाली बैठक में कर राजस्व पर कोविड-19 के प्रभाव पर विमर्श होेगा। बैठक में राज्यों को मुआवजे के भुगतान की रूपरेखा पर भी फैसला हो सकता है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 40वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे। काउंसिल अगस्त, 2017 से जनवरी, 2020 के दौरान जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने के लिए विलंब शुल्क को माफ करने पर भी विचार करेगी। 

बैठक में कर दरों में बदलाव पर चर्चा नहीं होगी। कोरोना वायरस की वजह से केंद्र और राज्यों के राजस्व पर पड़े प्रभाव की समीक्षा होगी। साथ ही इसकी भरपाई के उपायों पर भी चर्चा होगी। कर संग्रह में कमी एवं जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख आगे बढ़ाने की वजह से सरकार ने अप्रैल और मई माह के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी नहीं किये हैं। काउंसिल की 14 मार्च की बैठक वित्तमंत्री ने कहा था कि केंद्र सरकार मुआवजे की जरूरत को पूरा करने के लिए बाजार से कर्ज जुटाने की कानूनी वैधता पर गौर करेगी। 
 


संबंधित खबरें