मुख्य समाचार

विधान परिषद की नौ सीटों के लिए चुनाव छह जुलाई को

नई दिल्ली। बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के लिए चुनाव छह जुलाई को होगा। इस संबंध में अधिसूचना 18 जून को जारी की जायेगी। सदस्य अशोक चौधरी, कृष्ण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार शाही, संजय प्रकाश, सतीश कुमार, राधा मोहन शर्मा, सोनेलाल मेहता, हारूण राशिद एवं हीरा प्रसाद विंद का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो गया है। 

सभी सदस्य विधान सभा के सदस्यों द्वारा चुने गये थे। रिक्त सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 जून, नामांकन की जांच 26 जून एवं उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून है। आयोग ने चुनाव की व्यवस्था बनाते समय कोविड-19 से बचाव के निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया है। 
 


संबंधित खबरें