मुख्य समाचार

पासवान की चीनी उत्पादों के बहिष्कार की अपील

नई दिल्ली/एजेंसी। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने लोगों से चीन के उत्पादों के बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कार्यालय में दैनिक इस्तेमाल के लिए कोई भी चीनी उत्पाद नहीं खरीदें। चीन के व्यवहार को देखते हुए हम सभी चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हमारा माल विदेश पहुंचता है, तो उनकी जांच की जाती है। हमारे बासमती चावल के निर्यात की खेप को रद्द कर दिया जाता है, लेकिन जब उनका माल भारत में आता है, तो कोई सख्त गुणवत्ता नियंत्रण नहीं होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चीन से आयात किये गये उत्पादों पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस ) के गुणवत्ता नियमों को कड़ाई से लागू करेगी। चीन से दीये और फर्नीचर जैसे स्तरहीन उत्पादों के अवैध आयात पर भी चिंता व्यक्त की। 
 


संबंधित खबरें