मुख्य समाचार

दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य का सीएम ने लिया जायजा 

दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से फोन पर बात की। परियोजना के अत्यधिक महत्व को देखते हुये सीएम ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। अभी हवाई पट्टी का 55 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हुआ है।

निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके शुरू हो जाने से उत्तर बिहार के लोगों के लिये हवाई यात्रा सुविधाजनक होगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। सीएम ने एयरपोर्ट अथाॅरिटी के डीजीएम एवं दरभंगा डीएम को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री एवं मुख्य सचिव भी थे। 
 


संबंधित खबरें