मुख्य समाचार

औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति में संशोधन का स्वागत

पटना। औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को आकर्षक बनाने के लिए बिहार उद्योग संघ (बीआईए) ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि बीआईए लगातार नीति में संशोधन एवं इसे और व्यावहारिक बनाने की मांग करता रहा है। इस संशोधन से निश्चित रूप से राज्य में औद्योगिक निवेश की गति बढ़ेगी। उद्यमी राज्य में निवेश करने को आकर्षित होंगे। 

बीआईए ने लाॅक डाउन के दौरान काॅमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगने वाले फिक्स्ड चार्ज माफ करने का भी स्वागत किया है। इस निर्णय से राज्य की औद्योगिक इकाईयों को काफी राहत मिलेगी। 
 


संबंधित खबरें