मुख्य समाचार

विधान परिषद के सभी नौ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित 

पटना। बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीट के लिए सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 29 जून थी। विधानसभा सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी बटेश्वर नाथ पांडेय ने सभी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया। निर्वाचित सदस्यों में भीष्म साहनी, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा, संजय प्रकाश मयूख, सम्राट चौधरी, रामबली चंद्रवंशी, सुनील कुमार सिंह, फारूख शेख एवं समीर सिंह हैं। 

विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव छह जुलाई को होना था, लेकिन इतनी ही संख्या में नाॅमिनेशन होने के कारण चुनाव की नौबत नहीं आयी। विधानसभा में सदस्य संख्या के आधार पर आरजेडी-जदयू को तीन-तीन, भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली है। 
 


संबंधित खबरें