मुख्य समाचार

गांव हो या देश का प्रधान नियम से ऊपर कोई नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि देश में जब से अनलाॅक एक शुरू हुआ है। व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही बढ़ती जा रही है। जब हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, तो लापरवाही बढ़ना चिंता का कारण है। अब राज्य सरकार, स्थानीय निकाय एवं नागरिकों को फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है।  

जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें उन्हें रोकना और समझाना होगा। उन्होंने कहा कि एक देश के प्रधानमंत्री पर 13 हजार रुपये का जुर्माना इसलिए लग गया, क्योंकि वे  सार्वजनिक जगह पर बिना मास्क पहने गये थे। भारत में भी स्थानीय प्रशासन को इसी चुस्ती से काम करना होगा। यह 130 करोड़ देशवासियों के जीवन की रक्षा करने का अभियान है। भारत में गांव का प्रधान हो या देश का प्रधान कोई भी नियम से ऊपर नहीं है।

आने वाले समय में हम अपने प्रयासों को और तेज करेंगे। गरीब, पीड़ित एवं शोषित हर किसी को सशक्त करने के लिए निरंतर काम करेंगे। हम सभी सावधानी बरतते हुए आर्थिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाएंगे। आत्मनिर्भर भारत के लिए दिन-रात एक करेंगे। लोकल के लिए वोकल होंगे।  

प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि दो गज की दूरी का पालन करते रहिए। गमछा, फेस कवर, मास्क हमेशा उपयोग कीजिए। कोई लापरवाही मत बरतिए।  


संबंधित खबरें