मुख्य समाचार

पांच जिलों में वज्रपात से 11 की मौत 

पटना। पांच जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई है। सारण से पांच, पटना एवं नवादा से दो-दो, लखीसराय एवं जमुई से एक-एक मृतक हैं। मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को शीघ्र चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।  

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग के समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घर  में ही  रहें। 
 


संबंधित खबरें