पटना। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि विभाग फसलों को टिड्डियों के आक्रमण एवं प्रकोप से बचाने के लिए पूरी तरह सतर्क है। अब तक राज्य के किसी भी जिला से फसल क्षति की सूचना नहीं है। नालंदा, पटना, जहानाबाद, वैशाली, बेगूसराय एवं बेतिया जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विभाग ने राज्य के सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को टिड्डियों के आक्रमण एवं प्रकोप से बचाने के लिए तत्काल पांच लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी है। ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर्स, पावर स्प्रेयर्स, बुम स्प्रेयर्स एवं पंपसेट की व्यवस्था का भी आदेश दिया गया है।