मुख्य समाचार

वाहन दुर्घटना में घायलों का होगा कैशलेस इलाज 

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन दुर्घटना में घायल लोगों के लिए कैशलेस इलाज शुरू करने की योजना बनायी है। योजना के तहत बेहद महत्वपूर्ण समय (गोल्डेन आवर) के दौरान पीड़ितों का उपचार शामिल है।

इस सबंध में मंत्रालय ने सभी राज्यों के परिवहन सचिवों को पत्र लिखा है। इस महीने की 10 तारीख तक स्कीम पर उनका विचार मांगा गया है। स्कीम में मोटर वाहन दुर्घटना फंड का सृजन भी शामिल है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को इस स्कीम को कार्यान्वित करने का जिम्मा सौंपा गया है। 21,000 अस्पतालों के साथ देश भर में इसकी उपस्थिति है।

स्कीम में देश में सभी उपयोगकर्ताओं को अनिवार्य बीमा कवर उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है। फंड का उपयोग सड़क दुर्घटना पीड़ितों के उपचार, दुर्घटना में जान गवां चुके व्यक्तियों के परिवारजनों या घायलों की क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए किया जाएगा। 
 


संबंधित खबरें