मुख्य समाचार

महावीर मंदिर : रुद्राभिषेक में दो लोग ही होंगे शामिल 

पटना। महावीर मंदिर स्थित शिव-पार्वती प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक में श्रद्धालु समेत दो लोग ही शामिल हो सकेंगे। अन्य लोग बाहर ही रहकर अभिषेक प्रक्रिया को देख सकेंगे। प्रतिदिन टिकट कटाने के बाद ही रुद्राभिषेक होता है। कोविड 19 संक्रमण से बचाव के तहत यह व्यवस्था की गई है। इसमें पहले चार लोग अभिषेक में भाग लेते थे।   

सावन माह एवं शिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर में दो और जगहों पर रुद्राभिषेक पहले से होता रहा है। महावीर प्रतिमा के समीप शिवलिंग एवं पीछे की ओर स्थित छोटे मंदिर में भी रुद्राभिषेक की व्यवस्था है। कोई भी व्यक्ति टिकट कटाये बिना दो से अधिक संख्या में रुद्राभिषेक में भाग नहीं ले सकेंगे। सावन में पूरे मंदिर परिसर में सामान्य श्रद्धालुओं को समूह में जल चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। 

रुद्राभिषेक के दौरान भी सावधानियां बरतनी होंगी। सावधानियों में अपेक्षित दूरी बनाये रखना, मास्क पहनना एवं रुद्राभिषेक के पहले और बाद में सैनिटाइजर या साबुन से हाथ साफ करना होगा। यदि किसी व्यक्ति में ज्वर के लक्षण मिलते हैं, तो उसे रुद्राभिषेक नहीं करने दिया जायेगा। उनकी जमा राशि लौटा दी जायेगी।
 


संबंधित खबरें