पटना। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। स्वास्थ्य संबंधित तकलीफ के बाद उनकी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। साथ में पत्नी और बेटे भी संक्रमित हो गये हैं। सभी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।
कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तीन दिन पहले एक जुलाई को नौ विधान पार्षदों को शपथ दिलाई थी। शपथ समारोह के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी एवं मंत्री श्रवण कुमार थे। दो सुरक्षाकर्मी भी पीछे खड़े थे।
शपथ लेने वाले सदस्यों में भीष्म साहनी, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा, संजय प्रकाश मयूख, सम्राट चौधरी, रामबली चंद्रवंशी, सुनील कुमार सिंह, फारूख शेख एवं समीर सिंह थे।