पटना। राजेंद्रनगर एवं कंकड़बाग सब्जी मंडी को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले मीठापुर सब्जी मंडी को 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बंद किया गया था। लगातार मिल रही शिकायत पर सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने इसकी जांच करवाई। साथ ही 24 घंटे के अंदर इस आशय का स्पष्टीकरण मंडी संचालक से मांगा गया है।
डीएम कुमार रवि ने संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को सक्रिय होकर मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दुकान एवं मंडी में अधिक भीड़ होने, सोशल डिस्टेंस का पालन एवं मास्क का प्रयोग नहीं करने की शिकायत पर संबंधित जगह को महामारी एक्ट के तहत बंद किया जा सकता है।