पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है । संक्रमितों की संख्या बढ़ते हुए 18853 हो गई है। 14 जुलाई की जांच में एक दिन में सर्वाधिक 1432 नये केस मिले हैं। इनमें पटना जिला से 162, मोतिहारी से 124, बेगूसराय से 114 और नालंदा से 107 मरीज हैं। मंगलवार को नौ मरीज की मौत भी हो गई । सूबे में वर्तमान में 5691 एक्टिव केस हैं। 13019 मरीज स्वस्थ एवं 143 की मौत हो चुकी है।
14 जुलाई को नवादा से 92, भागलपुर से 60, मुजफ्फरपुर से 54, मुंगेर से 48, जमुई से 31, लखीसराय से 33, गया से 52, मधुबनी से 35, सहरसा से 10 एवं रोहतास से 26 केस हैं। इसी तरह समस्तीपुर से 22, गोपालगंज से 22, खगड़िया से 43, कटिहार से 18, पूर्णिया से 6, वैशाली से 11, बेतिया से 58, सारण से 37, बांका से 9, भोजपुर से 46, लखीसराय से 33 और अररिया से 15 मामले हैं।
13 जुलाई को 1116 नये मरीजों के साथ संख्या 17421 थी। सूबे में पटना से सर्वाधिक पॉजिटिव केस 2259 है। इनमें 1296 मरीज स्वस्थ और 18 की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।