पटना। गौरैया संरक्षण को लेकर पटना में एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को किया जा रहा है। आयोजन भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र पटना एवं हमारी गौरैया : संरक्षण हमारी पहल ने किया है। गौरैया संरक्षण के विभिन्न आयाम विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को देश के जाने-माने विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।
वेबिनार के मुख्य वक्ता गुजरात के चर्चित स्पैरोमैन जगत कीनखाबवाला हैं। गौरैया संरक्षण में जगत कीनखाबवाला का विशेष योगदान हैं। प्रधानमंत्री उनके कार्यों की चर्चा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कर चुके हैं। अन्य वक्ताओं में डाॅ गोपाल शर्मा, अरविंद मिश्रा, डाॅ समीर कुमार सिन्हा, संजय कुमार, निर्मल शर्मा, ओम सिंह, मनोज कुमार और पीआईअी के निदेशक दिनेश कुमार शामिल हैं।
वेबिनर के सभी वक्ता किसी न किसी रूप से गौरैया संरक्षण से जुड़े हैं और लगातार संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। वेबिनर के दौरान वे अपने अनुभव को भी साझा करेंगे ताकि गौरैया संरक्षण को गति मिले । वेबिनार में शामिल होने के लिए गूगल लिंक https://meet.google.com/mpr-cqfc-agz पर जाना होगा।वक्ताओं के संबोधन के बाद एक खुला सत्र भी होगा। इसमें कोई भी गौरैया संरक्षण पर सवाल पूछ सकते हैं।