मुख्य समाचार

वज्रपात से 10 की मौत, सीएम ने व्यक्त की संवेदना  

पटना। सूबे में रविवार को वज्रपात से दस लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पूर्णिया से 3, बेगूसराय से 2, पटना से 1, सहरसा से 1, पूर्वी चंपारण से 1, मधेपुरा से 1 एवं दरभंगा से 1 व्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिय गया है।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। मौसम खराब होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग के समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में ही रहें। 
 


संबंधित खबरें