मुख्य समाचार

रेडक्रॉस ने बाढ़ग्रस्त राज्यों के लिए रवाना की राहत सामग्री 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेडक्रॉस की ओर से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामान से लदे नौ ट्रकों को राष्ट्रपति भवन से रवाना किया। राष्ट्रपति इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (आइआरसीएस) के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी उपस्थित थे।

बाढ़ प्रभावित राज्य बिहार, असम और उत्तर प्रदेश के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। रेडक्रॉस की शाखाएं इन्हें जरूरतमंदों तक बांटेंगी। राहत सामग्री में तिरपाल, टेंट, साड़ी, धोती, सूती कंबल, रसोई सेट, मच्छरदानी, चादर, बाल्टी और दो जल शोधन मशीन है। इसके अलावा कोविड से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, दस्ताने और फेस शील्ड भी हैं। 

बाढ़ प्रभावित राज्यों में इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से राहत और पुनर्वास कार्यों में तैनात रेडक्राॅस चिकित्सा सेवा के लोग एवं स्वयंसेवकों के लिए किया जायेगा। सोसायटी के महासचिव आर.के.जैन ने रेडक्रॉस की ओर से की गई विभिन्न कार्यों की जानकारी राष्ट्रपति को दी। 
 


संबंधित खबरें