मुख्य समाचार

एस. सिद्धार्थ को मिला उद्योग विभाग का प्रभार

पटना। वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस.सिद्धार्थ को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उद्योग सचिव नर्मदेश्वर लाल अपने पद पर बने रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मिहिर कुमार सिंह को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वर्तमान परिस्थिति में दोनों महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी अनुभवी अधिकारियों को दी गई है। एस. सिद्धार्थ पहले भी उद्योग विभाग संभाल चुके हैं।      

श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार राज्य योजना पर्षद के मुख्य परामर्शी बनाये गये हैं। विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह के पास बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।         
 


संबंधित खबरें