मुख्य समाचार

जल संसाधन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश   

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के सचिव से कहा है कि जिन तटबंधों पर बाढ़ के पानी का दबाव है, वहां विभाग के अभियंता अलर्ट मोड पर रहें। तटबंधों के निकट पर्याप्त सामान रहने से  प्रतिकूल परिस्थिति में आपातकालीन मरम्मत हो सकेगी । दबाव वाले तटबंधों पर लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहे ताकि बांधों की नियमित निगरानी हो सके। 

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को बाढ़ राहत कैंपों में बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया। पीड़ितों के लिए पर्याप्त कम्युनिटी किचन एवं राहत केंद्रों में एसओपी के अनुसार समुचित व्यवस्था कराने पर जोर दिया गया। 
 


संबंधित खबरें