पटना। बिहार विधानमंडल का माॅनसून सत्र 3 अगस्त से गांधी मैदान के समीप ज्ञान भवन में होगा। कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए माॅनसून सत्र विधानसभा परिसर में नहीं हो रहा है। सत्र छह अगस्त तक चलेगा।
सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम कुमार रवि एवं एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ज्ञान भवन में बैठक की और आवश्यक निर्देश दिये। आवागमन मार्ग पर महत्वपूर्ण जगहों को चिन्हित करते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की सूचना जारी करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर एडीएम राजीव श्रीवास्तव, एसडीओ सदर तनय सुल्तानिया सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।