मुख्य समाचार

बीआईए ने निर्धारित तिथि बढ़ाने का किया अनुरोध  

पटना। बिहार उद्योग संघ (बीआईए) ने विभिन्न प्रकार के वैधानिक फाॅर्म, रिटर्न एवं लाइसेंस आदि के नवीनीकरण के लिए निर्धारित तिथि को दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का अनुरोध राज्य सरकार से किया है। इस सबंध में संघ ने मुख्य सचिव एवं विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने भी इस संबंध में राज्य सरकार को अवगत कराया है।  

संघ के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संभावना है कि लाॅक डाउन की अवधि पुनः बढ़े। लाॅकडाउन के कारण औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर उत्तरी बिहार के अधिकतर जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसी स्थिति में निर्धारित तिथि को दिसंबर 2020 तक बढ़ाना उचित रहेगा। 
 


संबंधित खबरें