मुख्य समाचार

आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख फिर बढ़ी 

नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2020 थी। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न भरने की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पहले ही रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 नवंबर, 2020 कर दी गई है।

आयकर विभाग ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण करदाताओं की परेशानी को देखते हुए रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ायी गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2018-19 (आकलन वर्ष 2019-20) के लिए आय कर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2020 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2020 कर दी है। 

 


संबंधित खबरें