सबौर (भागलपुर)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह को लखनऊ में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। वेबिनार का विषय पेरी अर्बन एग्रीकल्चर फॉर लाइवली हूड था।
आयोजन डॉ राम अवतार शिक्षा समिति, आईसीएआर और सीएजेडआरआई, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कुलपति डॉ अजय को यह अवार्ड कृषि शिक्षा, शोध और प्रसार के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए मिला है। पहले भी वे कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। 2016 में उन्हें डॉ राजेंद्र पुरस्कार और ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड, 2017 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था। कुलपति बनने से पहले डॉ अजय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद जोन दो के क्षेत्रीय निदेशक भी रह चुके हैं।