पटना। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन को लेकर पूरे देश में उल्लास है। कंकड़बाग एमआईजी संघ के लोगों ने मंगलवार को सामूहिक दीप जलाकर खुशियां मनायी। संघ के अध्यक्ष जय शंकर तिवारी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कुछ सदस्य अपने हाथों में दीपक लेकर खड़े रहे। एमआईजी के निवासी चार और पांच अगस्त को अपने-अपने घरों में दीप जलाएंगे।
संघ के संरक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण शुभ है। भव्य मंदिर बनने के बाद भगवान राम अपने मंदिर में पुनः विराजमान होंगे। उन्होंने संपूर्ण बिहारवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों को दीपावली की तरह दीप से सजाएं। लोगों ने प्रार्थना की है कि संपूर्ण विश्व को कोरोना जैसी भयानक महामारी से निजात मिले।