पटना। कृषि विभाग के सचिव डाॅ एन. सरवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार नौ अगस्त को बिहार पृथ्वी दिवस मना रही है। इसके लिए कृषि विभाग मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी कृषि कार्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर रहा है।
अब तक राज्य में 12,37,373 पौधारोपण किया जा चुका है। कृषि विभाग पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरित आवरण के संकल्प को पूरा करने में अपना पूरा सहयोग दे रहा है। सचिव ने कहा कि 12 लाख से अधिक पौधे लगाने से राज्य में लगभग 12,375 हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौधों का क्षेत्र विस्तार हुआ है।