सबौर (भागलपुर)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के मुख्य प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक सह प्रयोगशाला भवनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 अगस्त को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार, स्थानीय सांसद, कई विधायक एवं कृषि सचिव डाॅ एन. सरवण कुमार शामिल होंगे।
बीएयू की स्थापना 2010 में हुई थी। वर्तमान में इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच कृषि एवं एक उद्यान महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। मुख्य प्रशासनिक भवन का कुल क्षेत्रफल 9830 वर्गमीटर है। भवन पूरी तरह भूकंप अवरोधी एवं वर्षा जल संचयन पद्वति से सुसज्जित है।
बीएयू के वीसी डाॅ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इन भवनों के उद्घाटन के बाद शिक्षा, शोध, प्रसार एवं प्रशिक्षण के लिए विभिन्न प्रयोशाला एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को बड़े पैमाने पर विकसित किया जा सकेगा। साथ ही केंद्रीय प्रयोगशाला का भी विकास होगा। इससे बीएयू, सबौर एक विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित होगा।