पटना। राज्य सरकार ने नौ जिलों के एसपी समेत 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। अररिया की एसपी धूरत सायली को छपरा का एसपी, खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी को जहानाबाद, औंरगाबाद के एसपी दीपक बर्णवाल को एसपी विशेष शाखा, एसटीएफ में एसपी सुधीर कुमार पोरिका को औरंगाबाद, बीएमपी 3 के कमांडेंट प्रमोद कुमार मंडल को जमुई का एसपी बनाया गया है।
छपरा के एसपी हर किशोर राय को आरा, जमुई के एसपी डाॅ इनामुल हक मेंगनू को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में सहायक निदेशक, बगहा के एसपी राजीव रंजन 2 को एसटीएफ, आरा के एसपी सुशील कुमार को बीएमपी 3 का कमांडेंट, वैशाली के एसपी गौरव मंगला को अपराध अभिलेख ब्यूरो, जहानाबाद के एसपी मनीष को वैशाली एसपी की जिम्मेवारी दी गई है।
सासाराम के एसडीपीओ ह्रदय कांत अररिया, मुजफ्फरपुर के एएसपी अमितेश कुमार खगड़िया एवं पटना के एसडीपीओ किरण कुमार गोरख जाधव बगहा के एसपी बनाये गये हैं।
पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रहे एम.आर नायक को आईजी रेलवे, आर. मलार विझी को एडीजी प्रशिक्षण एवं आरएस भट्टी को बीएमपी के डीजी की कमान दी गई है।