मुख्य समाचार

कृषि रोड मैप के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश 

पटना। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कृषि तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ कृषि रोड मैप की समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग के सचिव डाॅ एन. सरवण कुमार, पशुपालन निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल एवं मत्स्यपालन निदेशक धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे। 

डाॅ प्रेम ने बैठक में कहा कि पहले के दोनों कृषि रोड मैप के अच्छे परिणाम आये हैं। इससे प्रभावित होकर सरकार ने तीसरा कृषि रोड मैप 2017-22 बनाया है। उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप के लक्ष्य को हासिल करें। इस कृषि रोड मैप के तीन साल गुजर चुके हैं। शेष दो वर्षों में ही लक्ष्य के अनुसार कार्य कर उपलब्धि हर हाल में प्राप्त करें। कोरोना संक्रमण के कारण बिहार लौटे प्रवासियों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक योजना बनाएं। 26 अगस्त को पुनः कृषि रोड मैप की समीक्षा की जायेगी।
 


संबंधित खबरें