मुख्य समाचार

एजीएम की तारीख बढ़ाने का अनुरोध 

पटना। कंपनी एक्ट 2013 के अंतर्गत उसके अनुपालन की नियत तारीख का विस्तार 31 दिसंबर तक करने का अनुरोध बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने किया है। चैंबर अध्यक्ष पी.के अग्रवाल ने बताया कि काॅरपोरेट कार्य मंत्रालय के 21 अप्रैल को जारी सर्कुलर के तहत 30 सितंबर 2020 तक एजीएम करने का समय दिया गया है। 
लॉकडाउन को देखते हुए मंत्रालय ने पुनः पांच मई 2020 को जारी एक सर्कुलर में कैलेंडर वर्ष 2020 के दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग या अन्य साधनों से एजीएम संचालन करने की अनुमति दी है। 

चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी सही नहीं होने के कारण स्टेक होल्डर एवं निदेशकों को परेशानी हो रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के कारण कार्यालयों में जाकर ऑडिट एवं आवश्यक कागजात के रेकाॅर्ड के वैरिफिकेशन में भी कठिनाई आ रही है। 

चैंबर ने वर्तमान परिस्थिति में 31 मार्च 2020 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए 31 दिसंबर 2020 तक वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कराने, एलएलपी सेटलमेंट स्कीम 2020, कंपनी फ्रेश स्टार्ट स्कीम 2020 और स्कीम से संबंधित फाॅर्म भरने एवं शुल्क संशोधन के लिए की वैधता को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने की बढ़ाने की मांग की है। 
 


संबंधित खबरें