पटना। जिले में फल एवं सब्जी की दुकानें और मंडी सुबह छह बजे से पूर्वाहन 10 बजे तक ही खुलेंगी। इस तरह इन दुकानों का संचालन समय मात्र चार घंटे ही होगा। मांस एवं मछली की दुकानों का समय भी यही रहेगा। यह आदेश छह सितंबर तक प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन ने 17 अगस्त को जारी अपने निर्देश में संशोधन किया है। इससे पहले इन दुकानों के खुलने का समय सुबह छह से 11 एवं दोपहर तीन से शाम सात बजे तक था। अन्य दुकान एवं प्रतिष्ठानों का समय पहले की तरह 10 से 6 बजे तक है।