पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों की पोस्टिंग एसडीओ के पद पर की गई है। सभी अधिकारी 2018 बैच के हैं। नितिन कुमार सिंह को पटना सदर का एसडीओ, विनोद दुहन को दानापुर, आशुतोष द्विवेदी को मनिहारी (कटिहार), प्रतिभा रानी को जमुई, अम्रिषा बैंस को मोहनिया (कैमूर), वैभव श्रीवास्तव को आरा सदर, शेखर आनंद को बगहा (बेतिया), अभिषेक रंजन को मधुबनी सदर, साहिला को नरकटियागंज (बेतिया) एवं निखिल धनराज निप्पणीकर को जहानाबाद का एसडीओ बनाया गया है।